- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Copper Wires And Oil Taken From Transformers
ट्रांसफार्मरों से तांबे के तार व ऑयल ले गए
कोतवाली थाना क्षेत्र के ताजपुर व गंगाजी की कोठी से चोर दो ट्रांसफार्मर चुराकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। दूसरी और नौगावं में चोर एक ट्रांसफार्मर को चुराकर ले गए। इस संबंध में सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों विद्युत ट्रांसफार्मरों में से तेल सहित अन्य सामानों की चोरी की वारदाते बढ़ रही है। चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसके बावजूद पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है। अब तक एक माह में 30 ट्रांसफार्मरों को चोर खोल कर ले गए है। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता कदमी मीणा ने कोतवाली व सदर थाना पुलिस में अलग-अलग मामले दर्ज कराए है। उन्होंने बताया कि ताजपुर में रामदेव मंदिर के पास से 6 मार्च की मध्य रात्रि को एक ट्रांसफार्मर के चोरी का मामला कोतवाली थाना में दर्ज कराया है।
इसी प्रकार 11 मार्च को गंगाजी की कोठी करौली रोड पर लगा एक ट्रांसफार्मर को चोर चुराकर ले गए, जिससे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। इस संबंध में बिजली निगम के अधिकारी ने कोतवाली थाना पुलिस में चोरी का मामला दर्ज कराया है। वही नौगावं निवासी श्रीफूल माली ने सदर थाना पुलिस मे एक ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला दर्ज कराया है।
गंगापुर सिटी| चोरी के बाद नीचे खुला पड़ा ट्रांसफार्मर।