पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Dainik Bhaskar Win 21 Crore Prize Distribution Started

दैनिक भास्कर जीतो 21 करोड़ के इनामों का वितरण शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दैनिक भास्कर की जीतो 21 करोड़ प्रतियोगिता के गारंटेड इनामों का वितरण शुरू कर दिया है।

रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित भास्कर प्रिंटिंग प्लांट यूनिट ऑपरेशन हेड मुकेश चतुर्वेदी ने बताया की पाठक को जीतो 21 करोड़ प्रतियोगिता के फॉर्मेट में 30 कूपन व 5 मास्टर कूपन चस्पा कर इसे दैनिक भास्कर कार्यालय में जमा कराना होगा और वे इसे जमा कराकर अपना गारंटेड उपहार तत्काल प्राप्त कर सकते है। इस प्रतियोगिता में फॉर्मेट जमा करने के साथ ही गारंटेड गिफ्ट प्रदान किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पाठकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया है। जिन पाठकों ने जीतो 21 करोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया है वे पाठक एफ-185 रीको इंडस्ट्रियल एरिया सालौदा दैनिक भास्कर ऑफिस से 17 मार्च तक फॉर्मेट जमा करा कर अपना गारंटेड इनाम प्राप्त कर सकते हैं। पाठक को इनाम प्राप्त करने के लिए प्रतियोगिता का बॉण्ड फॉर्मेट व आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। जिन पाठकों का किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वे अपना रजिस्ट्रेशन दैनिक भास्कर कार्यालय में आ कर करवा सकते है। उपहार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एफ-185 रीको इंडस्ट्रियल एरिया दैनिक भास्कर से प्राप्त कर सकते है। पाठक रविवार को भी अपने उपहार प्राप्त कर सकते है।

बरवाड़ा में नाथ समाज की बैठक आज

चौथ का बरवाड़ा | नाथ समाज के अखाड़े में समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को सुबह 11 बजे होगी। अखाड़ा अध्यक्ष रामबिलास योगी ने बताया कि बैठक में समाज की ओर से करवाए जाने वाले सामुहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

गंगापुर सिटी| दैनिक भास्कर की अाेर से इनामी याेजना के पुरस्कार वितरित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...