- Hindi News
- National
- Vajirpur News Rajasthan News Demand For Compensation Of Crop Damage Caused By Rain Hail Memo
बारिश-ओलावृष्टि से फसलों में हुए खराबे का मुआवजा की मांग, ज्ञापन
भारतीय युवा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जवान सिंह मोहचा के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं व दर्जनों किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम उप जिला कलेक्टर के रीडर रामसिंह जाट को ज्ञापन देकर गत दिनों बारिश, ओलावृष्टि से फसलों में हुए खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि 10 दिन पूर्व बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र के खंडीप, मीना बडौदा, बडौली, खेड़ला, पीलौदा, खातीपुरा, फुलवाड़ा, श्यारोली एवं रेंडायल गुर्जर आदि गांवों में खड़ी फसल खराब हो गई, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो गया।
उन्होंने वजीरपुर उपखंड में ओलावृष्टि से फसलों में हुए खराबे की गिरदावरी कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की सरकार से मांग की। साथ ही राज्य सरकार किसानों की कर्ज माफी एवं बिजली बिल माफी की जाए क्योंकि किसान कर्ज एवं बिजली बिल जमा कराने में असमर्थ हैं। इस दौरान जवान सिंह, पिंटू मीणा, मोहरसिंह, रोहित टैटू, अखिलेश, पूर्व सरपंच विजय सिंह, पूर्व उप सरपंच अमरसिंह, राजीव मीणा, सूरज, सीताराम, दीपराम मीणा, ताराचंद मीणा, संतराम मीणा, फूलराम मीणा, ऋषिकेश मीणा, मोनू एवं सीताराम आदि मौजूद थे।
वजीरपुर| खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग के लिए ज्ञापन देते ग्रामीण।