- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Demand To Build Sewer And Road On Both Sides Of Damaged Roads From Jaipur Road To Truck Union
जयपुर रोड से ट्रक यूनियन तक क्षतिग्रस्त रास्तों के दोनों तरफ नाला व सड़क बनाने की मांग
ब्लाक कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष हरगोविंद कटारिया ने शहर के जयपुर रोड से ट्रक यूनियन तक 90 फुट के रास्ते में दोनों तरफ नाला व सड़क बनाने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कटारिया ने बताया कि ट्रक यूनियन के पास स्थित सतीश चंद मद्रासी टायर वाले के आगे से लेकर शंकर लाल शर्मा के बगल में डॉ. महरवाल के सामने, भौमियां जी के बाग से दशहरा मैदान होकर महीदास बालाजी मंदिर के सामने होते हुए श्मशान हीरालाल तिबारे के साथ होते हुए हजारी लाल पटेल, गुर्जर कृषि फार्म होते रास्ता उपयोगी है, इस पर सड़क निर्माण कराते हुए दोनों तरफ नाला बनाया जाना चाहिए। इसी प्रकार भागचंद-सुमेर चंद गुर्जर फार्म के सामने से पूर्व दिशा होते हुए गजाधर मुनीम व बत्तूलाल, प्रभुलाल जाट के बीच से आम रास्ता गंगाधर पटेल रामस्वरूप गुर्जर फार्म कृषि तक बनाया जाए।
इसके अलावा नारौली वाले बाबू लाल गुप्ता के मकान से कृषि उपज मंडी समिति की दीवार के साथ-साथ सीधे नादौती रोड़ पर रास्ता नई अनाज मंडी को जोड़ता है। कटारिया ने बताया कि यह रोड गंगापुर सिटी आम जनता की मुख्य मांग है इस सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण आवश्यक है। जिससे आगे अतिक्रमण से बचाया जा सके।
उनका कहना है कि यह रास्ता लगभग 90 फुट चौड़ा है जो राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। नगर परिषद बोर्ड में 40 पार्षदों की सर्व सम्मति से इस पर सड़क व नाला निर्माण का प्रस्ताव पारित हो चुका है। इससे कृषि-उपज मंडी समिति को सीधा लिंक रोड मिलेगा और मुख्य रास्ता जयपुर रोड में आए दिन जाम से निजात मिलेगी। कटारिया ने बताया कि 10-12 मुस्लिम कॉलोनी जिनमें जल प्रवाह से आम रास्तों में कीचड़ एवं प्रदूषित वातावरण हो रहा है, इससे भी मुक्ति मिलेगी।
गंगापुर सिटी | जामा मस्जिद के अासपास रास्ते में जमा कीचड़ व गंदगी जिसके कारण लाेगाें काे अाने जाने में परेशानी हाेती है।