पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Distributed Checks For 20 Self Help Groups Started 39beti Bachao Beti Padhao39 Campaign

20 स्वयं सहायता समूहों को अनुदान राशि के चेक बांटे, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान प्रारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं नगर परिषद गंगापुर के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हायर सेकंडरी पार्क में मनाया गया। निकाय विभाग के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रवि बाला गोयल, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी माया मीणा एवं अध्यक्षता सभापति संगीता बोहरा ने की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर सामाजिक शिक्षा, योग शिविर आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यक्रम करने पर कविता खूंटेटा, चंचल गुप्ता, सुनीता शर्मा, बबली सैन, गीता गुप्ता, रेखा शर्मा, भगवंती शर्मा, मंजू लता मौर्य, बीना शर्मा, पार्षद अपर्णा शर्मा, रेणू आर्य, नीरज दीक्षित, अंजू हेमनानी, ज्योति शर्मा, नगर परिषद कार्मिक राजेश्वरी सैनी एवं एनयूएलएम जिला प्रबंधक प्रियंका पाठक आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित 20 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अनुदान राशि के रूप में 10-10 हजार रुपए के चेक वितरित किए। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें सभी अतिथियों, सभापति और उपस्थित महिलाओं ने हस्ताक्षर किए।

जिला प्रबंधक प्रियंका पाठक ने सभी महिलाओं को दीनदयाल अंत्योदय योजना के सभी घटकों के बारे में जानकारी दी। सभापति संगीता बोहरा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। पुरुषों से कहीं आगे निकल गई। इस दौरान समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए, जिसमें महिलाओं ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभापति संगीता बोहरा, रवि बाला गोयल, माया मीणा, जिला प्रबंधक प्रियंका पाठक, रामेन्द्र शर्मा, कौशल बोहरा, सुरेंद्र विजयवर्गीय, महेन्द्र दीक्षित, राजेश्वरी सैनी, अशोक वर्मा, जुगलकिशोर, सीताराम शर्मा, दिनेश सैनी, इश्त्याक अहमद, शकील खा, दीपक शर्मा, दुर्गेश सैन आदि उपस्थित थे।

महिला सशक्तिकरण
का दिया संदेश


एबीवीपी द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में परिषद की नगर छात्रा प्रमुख अंजलि चौरसिया एवं कॉलेज छात्रा प्रमुख अक्शा ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। दोनों ने कहा कि परिषद महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति को मजबूत बनाने के लिए मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम चला रही है ताकि छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ सके। साथ ही पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं के आयोजन से प्रतिभाएं आगे आ सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और केवल छात्र व राष्ट्रहित में कार्य करता है।

गंगापुर सिटी | महिला दिवस पर नगर परिषद कार्यालय में महिलाओं का सम्मान करती सभापति संगीता बाेहरा।
खबरें और भी हैं...