पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Doctors Not Come On Time Pmo Did Not Give Attendance Register Reprimand

समय पर नहीं आए चिकित्सक, पीएमओ ने नहीं दिया उपस्थिति रजिस्टर, लगाई फटकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक तरफ कोरोना को लेकर पूरा स्वास्थ विभाग सतर्क है लेकिन सामान्य चिकित्सालय में चिकित्सकों का रवैया अब भी लापरवाही वाला है। बार बार चेताने के बावजूद शनिवार को भी कई चिकित्सक 9 बजे के बाद अस्पताल पहुंचे। इस पर पीएमओ डा. दिनेश गुप्ता भड़क गए और उन्होंने देरी से आने वाले चिकित्सकों को उपस्थिति रजिस्टर देने से मना कर दिया। पीएमओ ने कहा कि देरी से आने वाले चिकित्सक आज अपने आप को अनुपस्थित ही समझें।

भास्कर ने उठाया था मुद्दा

दैनिक भास्कर ने 12 मार्च को चिकित्सालय में चिकित्सकों के देरी से आने का मुद्दा उठाते हुए ‘अधिकांश चिकित्सक समय पर नहीं आए, सरकार ने जारी कर रखा अलर्ट इसके बावजूद नहीं सुधरा ढर्रा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर के बाद पीएमओ ने सभी चिकित्सकों को समय पर आने के लिए पाबंद किया था, लेकिन चिकित्सक बाज नहीं आए। पीएमओ ने बताया कि देरी से आने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हाजिरी करने के बाद भी सीट पर नहीं बैठते

डॉक्टर आने के बाद अपनी हाजिरी दर्ज कर इधर-उधर बैठकर समय पास करते रहते हंै। कोई मरीज चिकित्सक से शिकायत करता है तो उनका जबाव यह होता है कि पहले भर्ती मरीजों को देखने के बाद ही आउटडोर में मरीज देखेंगे। ऐसी स्थिति में चिकित्सकों के कक्ष खाली रहते हैं। मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते रहते हंै।

रेलवे ने शुरू की हेल्पलाइन

कोरोना वायरस की सक्रियता को देखते हुए कोटा रेल मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कोरोना के लक्षण के संदिग्ध यात्री या रेलकर्मियों की सूचना भी इस नंबर पर दी जा सकेगी। दूरभाष संख्या 9001017864 पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मदद ली जा सकेगी। इसके अलावा मंडल स्तर पर दस बेड वाला आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।

मोबाइल रिंगटोन से मिल रहा जागरूकता का संदेश

कोरोना वायरस से जागरूकता को लेकर बीएसएनएल व अन्य कई मोबाइल सेवा प्रदाताओं ने पहल शुरु की। कम्पनी ने अपने ग्राहकों के मोबाइल पर रिंगटोन के माध्यम से कोरोना जागरूकता का संदेश जारी किया है।

देरी से आए तो लगेगी अनुपस्थिति

चिकित्सालय में देरी से आने वाले चिकित्सकों को पाबंद कर दिया गया है। साथ ही उन्हें समझाया गया है कि वे समय पर अस्पताल आएं। चिकित्सकों के समय पर आने व जाने के निर्देश दिए गए हैं। जो चिकित्सक देरी से आएगा उसकी अनुपस्थिति लगाई जाएगी।
डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता, पीएमओ, सामान्य चिकित्सालय गंगापुर सिटी

गंगापुर सिटी | समय से नहीं आने से खाली पड़े चिकित्सक कक्ष।
खबरें और भी हैं...