- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Dr Gaurav Chandravanshi Will Serve Today At Om Medical Store
ओम मेडिकल स्टोर पर डॉ. गौरव चंद्रवंशी आज सेवा देंगे
गंगापुर सिटी| डॉ. गौरव चंद्रवंशी मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व चिकित्सक जयपुरिया अस्पताल जयपुर द्वारा अपनी सेवाएं शुक्रवार को उदेई मोड स्थित ओम मेडिकल एंड प्रोविशन स्टोर पर दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक देंगे। इसमें मानसिक एवं यौन रोग का परामर्श दिया जावेगा। शिविर संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया मन का उदास रहना सिर दर्द, माइग्रेन,उमंग की कमी,नींद या भूख का कम ज्यादा होना, स्मेक,चरस एवं नशे की गोलियां खाने की आदत होना आदि बीमारियों का परामर्श दिया जावेगा।
डीएस साइंस के अतुल मंगल की एसटीएसई में 9वीं रैंक
गंगापुर सिटी| हाल ही घोषित राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एसटीएसई) के परिणाम में डीएस साइंस एकेडमी के छात्र अतुल मंगल ने प्रदेश में 9वीं स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा परिणाम में डीएस साइंस एकेडमी के छात्र अतुल मंगल ने 91.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व शहर का नाम गौरवान्वित किया है। एकेडमी निदेशक उमेश शर्मा ने बताया कि आईआईटी जेईई के घोषित परिणामों में अभूतपूर्व सफलता के बाद एसटीएसई में भी एकेडमी के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। छात्र अतुल मंगल के अलावा छात्रा इशिता मंगल व तन्वी गोयल अरविंद कुमार का भी राज्यस्तरीय सूची में चयन किया गया है। इस सफलता पर निदेशक ने सभी विद्यार्थियों व उनके माता पिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीएस साइंस एकेडमी में देश की टॉप फैकल्टीज और जुड़ जाने से आगामी परिणाम और भी बेहतर होंगे।
बौंली में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
बौंली| श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में श्री गुप्तेश्वर महादेव गुफा मंदिर परिसर में गुरूवार को सेवक गोदूलाल गुर्जर द्वारा श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह पूर्वक करवाई गई। समिति के संरक्षरक दशरथराज शर्मा एवं अध्यक्ष जयप्रकाश सेन ने बताया कि इस अवसर पर सुबह शिव बगीची से कलश यात्रा बैंडबाजे के साथ रवाना हुई, जो ग्राम पंचायत, निवाई रोड होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। जहं पंडित रेवती रमण शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना करवाई।
21 को बिना टिकट पकड़ा, 19400 रुपए वसूले
गंगापुर सिटी| वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश के निर्देशानुसार विभिन्न ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक डीपी मीना, टीटीई हेमराज व टीसी सुमेर आदि ने सवाई माधोपुर -मथुरा पैसेंजर, मथुरा-रतलाम पैसेंजर, अवध एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस व स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस में बिना टिकट 21 जने पकड़े। बेटिकट यात्रियों से 8 हजार 400 रुपए व 3 यात्री बिना लगेज के सामान ले जाते हुए पकड़े उनसे 550 रुपए सहित अन्य पर भी जुर्माना किया। इस तरह कुल 19 हजार 400 रुपए जुर्माना किया।
बौंली|बौंली में हनुमानजी मूर्ति स्थापना के अवसर पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं।