बेहतर कार्य के लिए डॉ. सुलेखा को मिला सम्मान
सवाई माधोपुर|प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में बेहत्तर कार्य के लिए गंगापुरसिटी के वर्द्धमान हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. सुलेखा जैन को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में हुई समारोह में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया। डॉ. मनोज जैन ने बताया कि बामनवास में प्रतिमाह प्रसूति महिलाओं की देखरेख के लिए के नि:शुल्क शिविर लगाए जाते हाँ। बतौर सम्मान डॉ. सुलेखा को प्रशस्ति पत्र, शील्ड दिए गए। उधर, डॉ. जैन के सम्मान पर गंगापुरसिटी में चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि पूर्व में भी प्रसूति महिलाओं के देखरेख उनकी चिकित्सा के लिए कार्य करने पर वर्द्धमान हॉस्पिटल के चिकित्सकों को सम्मान मिल चुका है।
खंडीप विद्यालय में 125 बालिकाओं को पिलाया काढ़ा
वजीरपुर| राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय खंडीप में राजकीय आयुर्वेद औषधालय खंडीप के आयुर्वेद अधिकारी डॉ. कुंजी लाल मीना ने 125 बालिकाओं को आयुर्वेद औषधि युक्त और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया। मीणा ने काढ़े के लाभ के साथ साथ स्वस्थ्य जीवन शैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
वजीरपुर| उपखंड वजीरपुर के गांव खंडीप में पहलवानों का विशाल कुश्ती दंगल गांव के अखाड़ा मैदान में आयोजित किया गया। गांव के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुश्ती दंगल में कुश्ती के साथ साथ गांव वासियों ने नाल उठाने की प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें हरियाणा, पंजाब, यूपी आदि राज्यों से पहलवान आए। दूसरे स्थान के लिए कुश्ती 51 सौ रुपए की लड़ी गयी जिसमें भरत पहलवान आगरा और रमण पहलवान छीर छीरी नगर तहसील के बीच हुई जिसमें रमण पहलवान विजयी रहे। आखरी कुश्ती 11 हजार रुपए की राशि के लिए लड़ी गई जिसमें उमेश पहलवान पानीपत (हरियाणा) और हरेन्द्र पहलवान आगरा के बीच लड़ी गई जिसमें दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। वहीं नाल प्रतियोगिता में लाला गुर्जर बाड़ बिंदापुर ने 85 किलो नाल उठाकर प्रथम रहे। खंडीप कुश्ती दंगल कमेटी ने घोषणा की है लगातार तीन बार फाईनल कुश्ती जीतने वाले पहलनबान को 11 हजार रुपए नगद के साथ एक किलो चांदी दी जाएगी।
वजीरपुर| माैसमी बीमारियाें से बचाव के लिए बच्चाें काे काढ़ा पिलाते चिकित्सक।