पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Festival Of Colors Celebrated With Great Pomp People Gathered In Holika Dahan Hugged Each Other

धूमधाम से मनाया रंगों का त्योहार, होलिका दहन में उमड़े लोग, एक दूसरे के गले मिल दी शुभकामना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पर्व के चलते घरों पर खुशी का माहौल रहा और गृहणियों ने कई तरह के पकवान बनाए। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया और खुशहाली की कामना की। लोगों ने मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए और खुशहाली की मनौती मांगी। सोमवार शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। महिलाओं ने बालूड़ी होली में डाली और फिर अध्र्य देकर पूजन किया। इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को धुलेंडी पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। महिला पुरुषों और बच्चों की टोलियां हाथों में गुलाल और रंग लिए निकल पड़ी। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने गौरी पूजन के बाद कथा सुनी। बहिनों ने अपने भाइयों के तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की वहीं भाइयों ने बहिनों को रक्षा करने का वचन देकर उपहार भेंट किए।

महिलाओं ने भी
मचाया धमाल


धूलंडी पर महिलाओं की टोलियों ने भी जमकर धमाल मचाया। शहर के विभिन्न मंदिरों मनोरथ सिद्ध हनुमानजी मंदिर, मां चक्रपाणि मंदिर, बालाजी चौक, श्रीजी मंदिर, बंदरिया का बालाजी महिलाएं टोलियों के रूप में पहुंची और महिलाओं ने मंदिर परिसर में रंग मत डारे सांवरिया...,मेरो खो गयो बाजूबंद...., होलिया में उड़े रे गुलाल...,होली खेलना आए श्याम..., होली आई रे कन्हाई.., मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री... जैसे गीतों पर जमकर धमाल मचाया। साथ ही फूलों से होली खेलकर एकदूसरे को होली की शुभकामनाएं दी

पुलिसकर्मियों ने
मनाई होली


होली के त्योहार के बाद बुधवार कोतवाली थाने में पुलिस ने होली मनाई। त्योहार के दिन ड्यूटी लगने के कारण पुलिसकर्मी होली नहीं खेल पाए। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने बुधवार को होली मनाई। थाने में डीजे के सामने होली गीतों पर पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल, बामनवास के पार्थ शर्मा, उदेई मोड़ थानाप्रभारी विजयेन्द्र भारद्वाज, कोतवाली थाने के दिग्विजय सिंह, सदर थानाधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने होली मनाई।

गांवों में भी उत्साह से मनाया होली का त्योहार

वजीरपुर | इस अवसर पर होलिका दहन पर लोगों ने बुराई छोड़ने का संकल्प लिया। वहीं सभी परिवार की महिलाओं ने नवीन परिधान पहनकर देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर प्रसाद लगाकर परिवार कल्याण की कामना की। बलूरी बनाकर देवी देवताओं पर चढ़ाई गई।जो बलूरी बचती है वे होलिका के दहन के लिए माला बनाकर होलिका दहन में डालकर कर नवीन कार्य और बुराई छोड़ने का मन में विचार किया जाता है।

पुलिस चौकी पर होली मिलन समारोह

तलावड़ा | उप तहसील मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी पर बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच कैलाश माली, नारायणपुर ग्राम पंचायत सरपंच प्रहलाद गुर्जर, कुनकटा कला सरपंच प्रतिनिधि अभयराम गुर्जर, अमरगढ़ सरपंच प्रतिनिधि लाला राम गुर्जर, हेमेंद्र सिंह तलावड़ा, अख सिंह राजावत, मुकेश शर्मा देहात, दिलीप गुर्जर मच्छीपुरा आदि लोगों ने पुलिस चौकी प्रभारी रामस्वरूप गुर्जर को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। चौकी प्रभारी ने भी सब लोगों को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था करने की अपील की। चौकी प्रभारी गुर्जर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास ही पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है।

गुलाल लगाकर
धुलेंडी मनाई


वजीरपुर | उपखण्ड़ क्षेत्र में धू लेड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को होली के राम राम करते हुए गुलाल लगाई। एक दूसरे के गले मिलकर शुभकामनाएं दी। धू लेड़ी मंगलवार को सुबह से शुरू हुई। जिसमें सुबह करीब नौ बजे बरका पट्टी से धू लेडी की धमाल धू लेड़ी की गीत गाकर निकाली । यह धमाल बरका पट्टी कोली मोहल्ला, अकोदिया पट्टी,छीपी मोहल्ला, मुख्य बाजार होती हुई निम्बार्क आश्रम पहुंची। जहां पर होली मिलन के गीत और भजन कीर्तन कर अंत में राधा मदनमोहन राधा गोपाल जी निंबार्क भगवान और ब्रह्मलीन संत के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। बरसात का दौर चलने से कस्बा वजीरपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बरसात होने से किसानों को फसल की चिन्ता सताने लगी।

भाई दूज मनाया

वजीरपुर | कस्बा व आसपास के क्षेत्र में होली धुलेंडी और भाई दूज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। भाई दूज पर महिलाओं ने दोज का पूजन का विधि विधान से पूजा अर्चना कर कहानी सुनी। इसके बाद भाइयों को तिलक कर मिष्ठान खिलाकर ईश्वर से लंबी उम्र की कामना करते हुए परिवार कल्याण के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की वही भाइयों ने बहन की लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए बहनों को उपहार प्रदान किया।

गंगापुर सिटी | धुलेंडी पर धमाल निकालते लाेग।

गंगापुर सिटी | हाेली पर हाेलिका दहन करते लाेग।

वजीरपुर | हाेलिका दहन करते ग्रामीण।

तलावड़ा | हाेली जलाते लाेग।
खबरें और भी हैं...