परचून की दुकान में आग, हजारों का सामान जला
महूकलां स्थित यज्ञ शाला के पास नयापुरा में रविवार सुबह एक परचून की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में रविकांत सैनी ने कोतवाली थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी परचून की दुकान घर के बाहर है। सुबह साढ़े तीन बजे लघुशंका के लिए बाहर जा रहा था। उसने देखा कि दुकान के पास राजेश, कैलाश माली खड़े थे जो उसे देखकर भाग गए। उसने बताया कि उसकी परचूनी की दुकान में इसके बाद आग लग गई जिसमें दुकान का सामान, बहीखाते, प्लाट के स्टांप व अन्य कागजात जल गए। दुर्घटना में उसे करीब एक लाख 35 हजार का नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गंगापुर सिटी | दुकान में जला सामान अाैर माैजूद लाेग।