- Hindi News
- National
- Bamanwas News Rajasthan News Flag Hoisting Of 21 Kundi Vishnu Mahayagna At Devnarayan Temple In Hingotia
हिंगोटिया के देवनारायण मंदिर में 21 कुंडीय विष्णु महायज्ञ का ध्वजारोपण
गंगापुर सिटी | श्री देवनारायण सेवा संस्थान एवं यज्ञ सेवा समिति के तत्वाधान में श्री देवनारायण पाटोत्सव के उपलक्ष्य में 21 कुंडीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 28 मई से 4 जून तक जयपुर रोड़ हिंगोटिया स्थित देवनारायण मंदिर पर होगा।
देवनारायण मंदिर महायज्ञ ध्वजारोपण यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे श्रीसीतारामजी मंदिर हिंगोटिया से ध्वज का विधिवत शुभ मुहूर्त के साथ पूजा अर्चना कर देवनारायण मंदिर पर लाया गया। झंडे की बोली 45 हजार 101 रुपए में बब्बू हिंगोटिया ने ली। आयोजन से जुड़े रामकेश छंगा एवं मनोज कुनकटा ने बताया कि गांव के सीतारामजी मंदिर पर सुबह 10 बजे विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद बैंडबाजों के साथ ध्वज यात्रा शुरू हुई जिसमें महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी जबकि कुछ महिलाएं व उत्साही युवक देवजी के भजनों पर डीजे के आगे नृत्य करते हुए व जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। ध्वज यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और ध्वज यात्रा के भगवान देवनारायण मंदिर पहुंचने पर हरिनंदन गिरी महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना की कराते हुए महायज्ञ का झंडारोपन किया गया। महायज्ञ का आयोजन समस्त गुर्जर समाज गंगापुर व बामनवास के जनसहयोग से किया जा रहा है।
इस दौरान रामगोपाल गुर्जर, रामेश्वर बाबूजी, ओमप्रकाश गुर्जर, श्रीमोहर पटेल, राजाराम पटवारी, रायसिंह फिरासपुर, सुरेश पलासोद, अंबा पटेल, मोहरसिंह फौजी, रामकेश छंगा, मनोज कुनकटा, बब्बू हिंगोटिया सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे।