- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Frag Songs Burst Into Parshuram Hostel Artists Tie Up With Hymns
परशुराम छात्रावास में फाग गीतों पर धमाल, कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति से बांधा समां
परशुराम छात्रावास में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम का आगाज रामेश्वर पुजारी, मीठालाल बोहरा, कुलदीप जैमिनी, जगदीश मिश्र, डॉ. मनोज शर्मा, राजेन्द्र सहजपुरा, घनश्याम शर्मा, रामबाबू नेता ने भगवान परशुराम के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान करौली की अंबिका म्यूजिकल ग्रुप कलाकारों ने गणेश वंदना से फाग गीतों व भजनों की प्रस्तुति का शुभारंभ किया। इनमें रंग मत डारे रे..., रसिया बनो मदन मोहन प्यारे..., बाबा श्याम आयो महीनों फाल्गुन को...जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सभी ने फूलों से होली खेल होली पर्व की शुभकामना दी। साथ ही फाग गीतों व भजनों पर धमाल मचाया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामचरण बोहरा लिवाली, पूर्व सरपंच पिपलाई दीनदयाल शर्मा, ओमप्रकाश, शीतल प्रसाद शुक्ला, समाज के पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद बोहरा, मोहन सरपंच, रामबाबू शर्मा, सत्यनारायण पार्षद, डॉ. एसएन शर्मा, हरिकिशन भारद्वाज, महेश, शतानंद शर्मा, अमित महंत व शिवकुमार शर्मा का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में राकेश उपाध्याय, अजय पाराशर, चंदू पाराशर, देवेन्द्र जैमिनी, सुरेन्द्र जैमिनी, अमित, अनिल पटेल, महेश, सुनील जैमिनी ने कार्यक्रम में सहयोग किया जबकि कार्यक्रम में शिवकुमार एडवोकेट, दिनेशचंदा, गोपाल शर्मा, अवधेश जैमिनी, वेदप्रकाश आरओ, राकेश उपाध्याय, नीरज काडोल्या, मदनमोहन भारद्वाज, सुनील शास्त्री, हेमू बोहरा, राधामोहन बोहरा, ओमप्रकाश शर्मा, ब्रह्मा ठेकेदार, कमलेश जैमिनी, नरेन्द्र शर्मा, संतोष, राजेन्द्र कुसुम, हरिशंकर एडवोकेट, विशाल पाराशर, डॉ. मनोज शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
अग्रवाल महिला मंडल ने मनाया होली मिलन समारोह
अग्रवाल महिला मंडल मंडल मिर्जापुर महिलाओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी ने फूलों से होली खेल पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही फाग गीतों व भजनों तू गोकुल का श्याम मै हरियाणा की गुजरी...की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, महामंत्री रजनी सिंघल, शारदा रानी, शशी, कमलेश, लक्ष्मी, उषा, दुर्गेश, मंजू, सुनीता, उर्मिला, लीला, तारा, सीता, सीमा, गीता सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।
फूलों से खेली होली
गंगापुर सिटी | महुकलां विमलेश्वर महादेव मंदिर में मानस महिला समूह द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ फागोत्सव मनाया गया। इस मौके पर होली के गीतों व भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। साथ ही फूलों सहित अन्य प्राकृतिक पदार्थों से एक दूसरे से होली खेली। कार्यक्रम में विमलेश अवस्थी ने मातृ शक्ति को स्वस्थ्य, समृद्ध व संस्कारित परिवार बनाने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार रीको औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को होली मिलन समारोह में पूर्व पार्षद धनसिंह मावई, रामसिंह खटाना, भंवरसिंह मावई, रामराज मावई, शिवलाल ठेकला, नरेश गुर्जर का आयोजकों ने अभिनंदन किया। इस मौके पर एक दूसरे ने फूलों से होली खेली। साथ ही फाग गीतों व भजनों पर जमकर धमाला मचाया।