- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Free Registration For Introduction Conference In Jaipur Today
जयपुर में परिचय सम्मेलन के लिए आज निशुल्क पंजीकरण
अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के रिश्ते ढूंढने के लिए अग्रवाल समाज समिति गंगापुर द्वारा डाटा संकलित कर निशुल्क रजिस्ट्रेशन रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 11:30 बजे से किए जाएंगे।
अग्रवाल समाज समिति महामंत्री मंगतीलाल अकाउंटेंट ने बताया कि अग्रवाल समाज समिति गंगापुर के पदाधिकारी उपस्थित रहकर अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों व उनके अभिभावकों को आपस में विवाह योग्य युवक युवतियों की जानकारी देकर रिश्ते ढूंढने व जोड़ा मिलान में निशुल्क सहयोग करेंगे। अग्रवाल समाज समिति गंगापुर द्वारा प्रत्येक रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों व उनके अभिभावकों को रिश्ते ढूंढने में सहयोग करता है। समिति महामंत्री मंगतीलाल अकाउंटेंट ने बताया कि इस दिन अग्रवाल समाज जयपुर द्बारा 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन भी किए जाएंगे। इन परिचय सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए महेन्द्र मेडिकल स्टोर कचहरी रोड, दिनेश बुक डिपो फव्वारा चौक पर भी अन्य दिनों में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही इसी दिन सामाजिक परिचर्चा, विधवा सहायता, अग्रसेन सेवा निधि गुल्लक योजना सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर सुझाव लिए जाएंगे।