निशुल्क आरएससीआईटी प्रशिक्षण का शुभारंभ
गंगापुर सिटी| महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार की ओर से इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के तहत महिला एवं बालिकाओं को नि:शुल्क आरएससीआईटी प्रशिक्षण का शुभारंभ शुक्रवार को गुडलक कंप्यूटर महूकलां पर सरपंच लखन माली ने किया।
सेंटर संचालक बंटी सैनी ने बताया कि वर्तमान सूचना औद्योगिक युग में कंप्यूटर मनुष्य की महती आवश्यकता बन चुका है। इससे समय-समय पर सभी आवश्यक कार्य सुगमता शीघ्रता से संपन्न होते हंै। दैनिक जीवन में अधिकतर कार्य कंप्यूटर द्वारा किए जा रहे हंै।
इस योजना के तहत समाज के सभी वर्गों की महिलाओं व ग्रहणी किशोरी बालिका एवं सहायता समूह सदस्य कॉलेज छात्राएं एवं बीपीएल व अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को कंप्यूटर बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।