पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Full Support Of Kellam In The Selection Of Sanjay At Isro Dr Sb Kellam

इसरो में संजय के चयन में केलम का पूरा सहयोग: डॉ. एसबी केलम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए काम कर रही संस्था केलम कॅरिअर इंस्टीट्यूट गंगापुर का नाम आज फिर एक बार पूरे राष्ट्रीय स्तर पर गूंजा। जब संस्थान के विद्यार्थी संजय गुर्जर की अपनी रिसर्च को देश के उन सभी तमाम वैज्ञानिकों के सामने प्रस्तुत करने के लिए इसरो ने अपने युविका कार्यक्रम के तहत चयन किया गया है। गौरतलब है कि संस्था की निदेशक डॉ. एसबी केलम के प्रयासों से छात्र को रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए गाइड करते हुए हाल ही में 7 दिसंबर को राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन कार्यक्रम को उदयपुर स्थित पेसिफिक युनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र से केलम कॅरिअर इंस्टीट्यूट के 4 विद्यार्थियों ने राज्य के तमाम उन सभी 1183 प्रतिभागियों के साथ प्रतिभागिता की। कार्यक्रम के तहत इन प्रतिभागियों के द्वारा इनके क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित इनकी कार्य योजना और नवाचार आधारित विश्लेषण को सुना गया। इसके माध्यम से इन विद्यार्थियों का चयन केरल में आयोजित अगले कार्यक्रम के लिए किया गया था, जहां संस्था के ख्यातिप्राप्त शिक्षकों ने अपने स्वयं के निर्देशन में विद्यार्थी को 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्र स्तरीय बाल वैज्ञानिक कार्यक्रम में भाग दिलवाया।

यहां से इन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा जूनियर साइंटिस्ट अवार्ड प्रदान किया गया है। ये वो विद्यार्थी हैं, जिन्होंने समाज से जुड़ी कुछ अहम समस्याओं पर विश्लेषण करते हुए उनके निराकरण पर कार्य किया है। साथ ही उस निराकरण को वैश्विक रूप प्रदान करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली की सहायता से देश के समक्ष प्रस्तुत करने का बीड़ा उठाया था। चूंकि इनकी सोच का स्तर इतना ऊंचा है कि कोई कामयाबी और प्रतिभा इनके जज्बों के सामने कोई मायने नहीं रखती। इसी जज्बे और प्रतिभा को देखते हुए इसरो भारत सरकार ने इन्हें अपने युविका कार्यक्रम के तहत आगे बढ़ाने का फैसला किया हैं। संस्था के प्रबंधकीय निदेशक आशीष खंडेलवाल ने बताया कि इन्हें समय समय पर स्वयं उनके एवं संस्था के अन्य विभागीय फैकल्टीज द्वारा निर्देशन प्रदान कर गंगापुर स्थित विज्ञान क्लब केलम कॅरिअर इंस्टीट्यूट में ही सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए इसरो तक पहुंचाने का कार्य किया। दूसरी ओर छात्र संजय गुर्जर के पिता गणपत गुर्जर जो कि एक सामान्य किसान है और खेतीबाड़ी कर अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, उनका मानना है कि छात्र के केरल जाने एवं इसरो में चयन के लिए केलम की निदेशक द्वारा किए गए सहयोग एवं संस्था द्वारा विज्ञान क्लब की स्थापना करना एक अहम कदम है। इससे जब ये विद्यार्थी अपने जीवन में जो विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करेंगे, उससे न केवल अपना नाम रोशन करेंगे बल्कि ये अपने आप से समाज और देश को प्रबलता प्रदान करेंगे।

खबरें और भी हैं...