पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Hindaun Dr Br Ambedkar And Shyam Baba Cricket Club Won

हिंडौन, डॉ. बीआर अंबेडकर व श्याम बाबा क्रिकेट क्लब जीते

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी| रेलवे चर्च मैदान में चल रही वाल्मीकि क्रिकेट लीग सीजन 3 में शनिवार को तीन मैच खेले गए। वाल्मीकि क्रिकेट लीग अध्यक्ष सतीश धामोनिया ने बताया कि पहला मैच रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब हिण्डौन व श्याम बाबा के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी श्याम बाबा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 15 ओवर मे 130 रन बनाए। जबाव में हिण्डौन ने 14 ओवर में 131 रन बनाकर 4 विकेट से मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ मैच दीपक पिलवा रहे।

दूसरा मैच डॉ. बी.आर अंबेडकर क्रिकेट क्लब व महर्षि वाल्मीकि क्रिकेट क्लब भरतपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी डॉ. बी.आर. अंबेडकर क्लब ने निर्धारित 15 ओवर में 112 रन बनाए। इसके जवाब में महर्षि वाल्मीकि क्लब भरतपुर ने निर्धारित 15 ओवर में 100 रन बनाए। डॉ. बीआर अम्बेड़कर ने 12 रन से यह मैच जीत लिया। तीसरा मैच श्याम बाबा क्रिकेट क्लब व दक्ष क्रिकेट क्लब करौली के बीच खेला गया। श्याम बाबा क्रिकेट क्लब ने यह मैच 37 रन से जीतकर अपने नाम किया। इस दौरान सजन सिरसिया, इतवारी लाल ज्ञानी, रामू नलवाल, राधे घेंघट, गणेश पाल, बबलू घेंघट सहित सैकड़ों जने मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...