पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Holi Festival Effect Booking In Trains Full

होली त्योहार का असर, ट्रेनों में बुकिंग फुल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली का त्योहार समाप्त होने के बाद अब अपने गंतव्य को जाने वाले लोगों के लिए आवागमन के साधनों की समस्या खड़ी हो गई है। अधिकतर ट्रेनों में बुकिंग फुल हो गई है। कई ट्रेनों में तो वेटिंग सूची 100 से 150 तक पहुंच गई है। त्योहार को देखते हुए सफर करने वाले यात्रियों ने दिल्ली से मुंबई जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में बुकिंग करा ली है। ऐसे में रेलवे पर भी आम यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का दबाव बढ़ेगा। यदि अतिरिक्त ट्रेनें नहीं चलाई गई तो यात्रियों को परेशानी तय है। रेलवे प्रशासन ने चार महीने पहले बुकिंग करने का प्रावधान लागू कर दिया गया है। इसके तहत यात्री यात्रा की तारीख से चार महीने पहले बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि होली 10 मार्च की थी लेकिन चार महीनेे पहले बुकिंग खुल जाने से यात्रियों ने काफी समय पूर्व ही बुकिंग करा ली है जिससे कई गाडिय़ों नोरूम हो गई है। वही कई ट्रेनों में लम्बी वेटिंग तक पहुंच चुकी है।

15 मार्च तक कितनी वेटिंग

सूत्रो के अनुसार दिल्ली की ओर जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस अप में 15 मार्च तक नोरूम हो गई हंै। वहीं पश्चिम एक्सप्रेस डाउन ट्रेन की भी यही हालत है। देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से नो रूम है। इसी प्रकार स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस अप में 50 व स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस डाउन में 80 तक वेटिंग पहुंच गई है। अब इस ट्रेन में मात्र तत्काल का ही सहारा है। इसी प्रकार मेवाड़ एक्सप्रेस अप में 50 तक वेटिंग पहुंच गई है। जबकि मेवाड़ एक्सप्रेस डाउन में 80 वेटिंग पहुंच गई है। मुजफ्फपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस अप में 70 व डाउन में 50 तक वेटिंग है। इसी प्रकार जनता एक्सप्रेस अप में 100 व डाउन में 90 तक वेटिंग पहुंच गई है। अजीमाबाद एक्सप्रेस व पटना-कोटा एक्सप्रेस में भी 50 से 60 तक वेटिंग चल रही है। आरक्षण प्रभारी देवीसिंह मीणा ने बताया कि अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग दिन प्रतिदिन अधिक हो रही है।

लंबे मार्गों की ट्रेनें फुल

सबसे अधिक लंबे मार्ग की ट्रेनों में बुकिंग कराई गई है। इसमें दिल्ली व मुंबई जाने वाली स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस व जनता एक्सप्रेस सहित यूपी व बिहार जाने वाली सभी अवध एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, अजीमाबाद एक्सप्रेस आदि ट्रेनें फुल हो रही है। साथ ही वेटिंग 80 से 150 तक पहुंच गई है।

खबरें और भी हैं...