होली मिलन और फागोत्सवों की धूम
होली पर्व के चलते इन दिनों होली मिलन समारोह और फागोत्सवों की धूम मची है। श्री श्याम परिवार सेवा समिति के द्वारा धुलेंडी महोत्सव समिति संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान स्वास्तिक के निवास पर मनाया गया। सर्वप्रथम बाबा श्याम के ज्योति जलाकर पूजा अर्चना और इसके बाद गणेश वंदना व बाबा श्याम की आरती की गई। लालसोट से आए श्री श्याम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार भवानी शर्मा के द्वारा गणेश वंदना एवं हनुमान वंदना कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अंत में बाबा श्याम की और हनुमान जी की आरती कर सभी ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी तेज बिहारी दास महाराज ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी जबकि इस मौके पर समिति अध्यक्ष जगदीश हेमनानी, दीवान खंडूजा, रूप कुमार बिरला, लक्ष्मीनारायण प्रॉपर्टी, राजेंद्र मोदी, पदम जोशी, लोकेश पंडित, संजय ठीकरिया, नरेश पीएनबी, पंकज महावीर, चंद्रभान स्वास्तिक, महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्य बिड़ला, अंजू स्वास्तिक, सरोज मोदी, अनीता दुसाद, ममता खंडेलवाल, पिंकी अग्रवाल, ज्योति, सुमन, मंजू, सरिता वंदना, हेमा एवं अग्रवाल समाज जिलाध्यक्ष रामू गुप्ता, लायंस क्लब अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, खंडेलवाल समाज अध्यक्ष राजेंद्र दुसाद, अग्रवाल युवा संगठन मिर्जापुर अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता सहित अनेक श्याम प्रेमी, गो भक्त मौजूद थे।
श्री गोवर्धन सेवा समिति ने मनाया फागोत्सव
श्री गोवर्धन सेवा समिति के तत्वावधान में फागोत्सव रामशाला मैरिज होल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के सहसंयोजक विजय गोयल ने बताया की राधा कृष्ण की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद फाग गीतों, भजनों की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। हिंडौन से आए राधा कृष्ण की झांकी के कलाकारों ने मयूर नृत्य एवं होली के कई गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब नचाया। साथ ही भजन गायक मुकेश शर्मा लालसोट ने जोर म्हारा चालें हीरा मोत्या से नजर उतार दूं... जैसे भजन सुनाकर समां बांध दिया। मां कैला देवी म्यूजिकल ग्रुप ने अपने वाद्य यंत्रों से मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सुरेशचंद सिंघल, उपाध्यक्ष प्यारेलाल गर्ग, महामंत्री सीताराम धौलेटा, मंत्री रामबाबू सामरिया, कोषाध्यक्ष जगदीश गुप्ता एडवोकेट, कार्यक्रम संयोजक मदन गोपाल बजाज, सह संयोजक विजय गोयल, गिर्राज ठिकरिया, महेश पत्तल, लक्ष्मीनारायण प्रॉपर्टी, प्रमोद मोदी, कमलेश खिदरपुर, मोहनलाल गर्ग, रामचरण पलासोद, मोहन कुनकटा, बच्चूलाल गर्ग, कैलाश बैराडा, गिरधारी धौलेटा, डॉ. सीताराम गुप्ता, प्रबंधक बालकृष्ण शर्मा, बाबूलाल गर्ग, बाबूलाल कर्णावत, सभापति संगीता बोहरा, पार्षद नीरज दीक्षित व ज्योति दीक्षित, कौशल बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रसाद गुप्ता, जगदीश हेमनानी, गोपाल गोयल, नंदकिशोर धौलेटा, शिवदयाल जोशी, नरदेव गुप्ता, संजय ठीकरिया, वेदप्रकाश आरओ के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
एबीवीपी ने मनाई होली
एबीवीपी गंगापुर इकाई द्वारा होली मिलन पंचमुखी हनुमानजी मंदिर पर मनाया गया। एबीवीपी के नगर मंत्री सीताराम गुर्जर ने बताया कि कार्यकर्ता ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाई और इसके बाद मटकी फोड़ने का कार्यक्रम हुआ जिसमें अशोक ने मटकी फोड़ी। इस मौके पर एबीवीपी के नगर मंत्री सीताराम गुर्जर, जीतू कटारिया, नागेश लोडी, महेश सैनी, सुरेश सैनी, दिलखुश गुर्जर, सोनू बैरागी, संदीप सैन, अशोक, मनोज, रिंकू, लखन, बंटी, मुरारी गुर्जर, राकेश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह भाजयुमो पदाधिकारी दर्शनसिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने होली खेली। इस दौरान सचिन अग्रवाल, विकास, मोहित ठाकुर , दुर्गेश शर्मा विनायक शर्मा, रवि मीणा, विष्णु बैरवा, संजय बैरवा, करण जाटव, महेश माली सहित कई मौजूद थे।
बड़ौली विकास समिति ने मनाया सम्मान समारोह
बडौली विकास समिति की ओर से कर्मचारी सम्मान समारोह व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समिति से जुड़े पिंटू मीणा ने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों में चयनित हुए 12 कर्मचारियों का सम्मान किया गया। साथ ही नवनिर्वाचित सरपंच व उप सरपंच व वार्ड पंचों का भी अभिनंदन किया गया। इस मौके पर राउमावि बड़ौली में विकास कराने का निर्णय लिया। इस मौके पर रामकेश मीना, लक्ष्मीनारायण मीना, प्रकाश मीना, डॉ. कंवर सिंह मीना, ऑडिटर मुखराम मीना, विश्राम मीना, बनैसिंह मीना, मनीष सिंह मीना, गोविंद मीना, राममहेश मीना, फूल, बनीसिंह, महेश, पिंटू, अर्जुन मीना, मानसिक मीना, रवि, रामराज आदि मौजूद थे।
क्लब-91 की ओर से निकाली धमाल
क्लब-91 की ओर से धुलेंडी पर्व पर धमाल निकाली गई। धमाल में सभी सदस्यों ने खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम संयोजक राजेश मंगल ने बताया कि धमाल शहर के प्रमुख बाजारों से होकर निकाली गई। इसमें में की शुरुआत गर्ग हॉस्पिटल होकर सदस्य महेश टाकीज, व्यापार मण्डल, खारी बाजार, चौपड़, बालाजी चौक, घास मण्डी, इंदिरा बाजार, हीरालाल मील के रास्ते पुन: गर्ग हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर जमकर डाँस किया। मार्ग में पड़ने वाले सदस्यों के घर पहुंचकर गुलाल से होली खेली। साथ ही डीजे की धुन पर जगह-जगह फिल्मी गीतों पर डांस किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
भाजपाइयों ने
मनाई होली
भाजपाइयों ने होली पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, सभापति संगीता बोहरा, उप सभापति दीपक सिंघल, भाजपा नेता संजय गोयल ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। जयपुर बाइपास पूर्व विधायक निवास पर भाजपाइयों ने पूर्व विधायक के साथ होली खेली और इस मौके पर सैकडों भाजपाई मौजूद थे।
गंगापु सिटी | श्री श्याम परिवार की अाेर से भजन संध्या में शामिल लाेग।