- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Holi Meeting Of Chemist And Druggist Association Concludes
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का होली मिलन समारोह ईदगाह स्थित सोनी मैरिज होम में हुआ। इस दौरान केदार शास्त्री गायन मंडली द्वारा गाए गए राधा कृष्ण के भजनों में सभी मंत्रमुग्ध हो गए। गायन मंडली के साथ राधिका ग्रुप नृत्य मंडली ने भी श्रीराधा और कृष्ण का रुप बनाकर होली के भजनों पर नृत्य कर शानदार प्रस्तुति दी।
अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल एवं सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में मूर्खाधिपति वेदप्रकाश गुप्ता एवं मूर्खाधिपति राजेश जैन को बनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अनिलकुमार, दिनेश चंद गुप्ता, राजेन्द्र गर्ग, वेदप्रकाश शर्मा, अवध बिहारी, प्यारे लाल, विजेंद्र सिसोदिया आदि गंगापुर, बामनवास, वजीरपुर व पिपलाई के सभी केमिस्ट मौजूद थे।
गंगापुर सिटी | केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसाेसिएशन के हाेली मिलन समाराेह में नृत्य करते कलाकार।