नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग (विकलांग) दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया की ओर से सांसद कार्यालय पर कई दिव्यांगों एवं निशक्तजनों को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। सम्मानित दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सांसद जौनपुरिया ने सभी निशक्तजन एवं दिव्यांगों को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस निशक्तजनों के सम्मान का दिवस है और दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दिव्यांगों के लिए समान अधिकार एवं विकास की संभावना सुनिश्चित करना है। समाज में उनके आत्मसम्मान और अधिकारों को सुधारने के लिए एवं विकलांगों के प्रति सामाजिक कलंक को मिटाने और उनके जीवन के तौर-तरीकों को और बेहतर बनाने एवं विकलांगों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता। अपने हुनर और जज्बे से हजारों दिव्यांगजनों ने साबित किया है कि विकलांगता शारीरिक कमजोरी नहीं है इस चुनौती को वरदान बनाया जा सकता है। मोदी सरकार ने दिव्यांगजनों के हित का देखते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है।
भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा ने कहा कि दिव्यांगों एवं विकलांगों को समाज की मुख्यधारा में लाने और सम्मानित जीवन जीने में सहयोग देने के लिए सभी सामूहिक रूप से प्रयास करें। इस मौके पर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दर्शन सिंह गुर्जर, पंकज गुप्ता, महेंद्र शर्मा, वृद्धिचंद शर्मा, रामअवतार मीणा, मोहित ठाकुर, कंचन पटेल, विकास मीणा, मुकेश माली, रवि बैरवा, विष्णु बैरवा, राजेंद्र गुप्ता, सचिन अग्रवाल सहित कई मौजूद थे।