पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Talawada News Rajasthan News Information About Organic Farming Given To Farmers

किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपतहसील क्षेत्र की अमरगढ़ ग्राम पंचायत के अमरगढ़ चौकी गांव में शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से पीकेबीआई योजना के तहत किसान मेला का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। किसान मेले में करीब 100 किसानों ने भाग लिया।

किसान मेले में सर्वप्रथम किसानों का कृषि पर्यवेक्षक कमलेश कुमार शर्मा द्वारा पंजीयन किया गया। इसके बाद सहायक कृषि अधिकारी गंगापुर पश्चिम बृजलाल मीणा द्वारा जैविक खेती करने, इसकी उपयोगिता और इसके लाभ की विस्तार से जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक सुरेश कुमार शर्मा द्वारा जैविक उत्पादों की तथा सहायक कृषि अधिकारी पिपलाई सियाराम मीणा द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

सहायक निदेशक कृषि विस्तार गंगापुर सिटी चेतराम मीणा द्वारा जीवामृत जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट खाद आदि के बारे में एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया। वहीं कृषि पर्यवेक्षक अमित कुमार मीणा ने जैविक सब्जी उत्पादन के बारे में जानकारी दी। कमलेश कुमार शर्मा कृषि पर्यवेक्षक अमरगढ़ चौकी द्वारा जैविक पेस्टिसाइड कीटनाशक बनाने की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। धन्यवाद के साथ किसान मेले का समापन किया गया।

तलावड़ा| जैविक खेती की जानकारी देते कृषि अधिकारी।
खबरें और भी हैं...