पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vajirpur News Rajasthan News Information Given About Prevention Of Corona Virus In Gram Sabha

ग्राम सभा में कोरोना वायरस से बचाव की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र वजीरपुर पर गुरुवार को सरपंच मुकेश बैरवा की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

ग्राम सभा में पर्यवेक्षक रामहंस मीना जेईएन पंचायत समिति गंगापुर उपस्थित थे। ग्राम सभा में पिछले 6 माह से 30 सितंबर, 2019 तक किए गए निर्माण कार्यों को सामाजिक अंकेक्षण कार्य ग्राम सभा में किया गया। पर्यवेक्षक रामहंस मीणा के द्वारा नागरिकों को पुराने प्रधानमंत्री आवास, नए आवासों के प्रति ग्राम पंचायत में वंचित शौचालयों के लाभार्थियों को तत्काल प्रभाव से शौचालयों को पूर्ण कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सरपंच मुकेश बैरवा के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचने की जानकारी दी गई। बैठक में शाहिद पीटीआई, बल्लू खेलदार, राजवीर सिंह जाट, समाजसेवी जुल्फिकार अली भुट्टो, संजय शर्मा, उंकारलाल मीणा, नरेंद्र राजपूत, मोहनलाल जांगिड़, रामचंद्र गोयल, सुरेश शर्मा, रजत पंचायत सहायक सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...