- Hindi News
- National
- Bamanwas News Rajasthan News Instructions For Completion Of Incomplete Works In The Meeting
बैठक में अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश
बामनवास| पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रही योजनाओं की समीक्षा के लिए विकास अधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत कार्मिकों की टीम गठित कर घर घर सर्वे कर अपूर्ण शौचालयों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 31 मार्च तक अपूर्ण आवासों को पूर्ण करवाने, महात्मा गांधी नरेगा योजना में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2019-20 की बकाया यूसी सीसी, पूर्ण कार्यों का समायोजन करवाना, जीओ टेगिंग करवाना, श्रमिकों के 100 कार्य दिवस पूर्ण कराने और सार्वजनिक कार्य चालू करवाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। बैठक में प्रशासक कम ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, कनि. तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, एवं बीएफटी आदि के अलावा, सहायक अभियंता हेमराज मीना, सहायक लेखाधिकारी रमेश चंद मीना, प्रगति प्रसार अधिकारी मुन्नालाल मीना, पंचायत प्रसार अधिकारी बृजमोहन मीना आदि ने भाग लिया।