- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Journey Of Accident Think Before Sitting In A Vehicle Is Life So Cheap
हादसे का सफर... वाहन में बैठने से पहले सोचें- जिंदगी क्या इतनी सस्ती है
गंगापुर सिटी | अाेवरलाेडिंग के कारण अाए दिन हादसे हाेते रहते हैं इसके बावजूद लाेग सबक नहीं लेते अाैर अाेवरलाेड वाहनाें में सफर करते हैं। हालांकि लाेगाें की अपने गंतव्य तक पहुंचने की मजबूरी हाेती है अाैर साधन नहीं हाेने की स्थिति में वे मजबूरी में अाेवरलाेड वाहनाें का सहारा लेते हैं, लेकिन इस अाेवरलाेडिंग काे राेकने के लिए जिम्मेदार पुलिस भी इस प्रकार के वाहनाें के िखलाफ कार्रवाइ नहीं करती है। नतीजे हादसाें के रूप में सामने अाते हैं जब िकसी के घर का चिराग बुझ जाता है या फिर जीवन भर के लिए विकलांगता का अभिशाप मिलता है। हादसाें काे राेकने की जिम्मेदारी पुलिस की भी है अाैर साथ में लाेगाें की भी। जब तक दाेनाें ही अपनी जिम्मेदारी ठीक तरीके से नहीं निभाएंगे, हादसे हाेते रहेंगे। बैठने से पहले लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे जगह नहीं होने के बावजूद भी जीपों के ऊपर बैठकर सफर करते हैं। ऐसे वाहन चालकों को भी सोचना चाहिए कि वे थोड़े से लोभ के खातिर दूसरों की जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं। यह फोटो कल्याणजी मंदिर के पास खड़ी अाेवरलाेड जीप का शुक्रवार दाेपहर का है।