पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Jyotiraditya Scindia Happy To Join Bjp In Joining Bjp

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर भाजपाइयों में खुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने पर बुधवार को भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर व मंडल अध्यक्ष वीरू पुजारी ने कहा कि ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है वहीं यह देशहित में है। इस मौके पर पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, सभापति संगीता बोहरा, उप सभापति दीपक सिंघल, मनोज बंसल, महेन्द्र दीक्षित, संजय गोयल, गिरधारी सोनी, शिवचरण शर्मा, मिथलेश व्यास, वीरू बजाज, कौशल बोहरा, गोपाल धामोनिया आदि ने खुशी जाहिर की।

इसी तरह भाजयुमो प्रदेश सदस्य दर्शनसिंह गुर्जर, सचिन अग्रवाल, बाबूलाल सैनी, शिवचरण जाटव, मनोज माली मुकेश सैनी, मोहित ठाकुर, अजय जादौन, रणजीत सिंह राजपूत, मोनू शर्मा,&ठ्ठड्ढह्यश्च; महेश गुर्जर, विजय मित्तल, महेंद्र शर्मा रवि बैरवा सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर की है।

भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व दिग्गज नेता महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर भाजपाइयों में खुशी है और पटाखे चलाकर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ रामसिंह खटाना, जगदीश गिरी, सूरजमल सिंह, राधेश्याम बुकसेलर, मंडल अध्यक्ष वीरू पुजारी, गोविंद गुप्ता, राजेन्द्र सहजपुरा, पार्षद कमलेश महावर, वेदप्रकाश सोनवाल, अशोक शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष विष्णुकांत, मनोज कुनकटा सहित सैकडों भाजपाई मौजूद थे। भाजपाइयों ने कहा कि अब मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी की हकीकत लोगों के सामने आ गई। वहां कार्यकर्ता की पहचान नहीं है। इसी कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है।

खबरें और भी हैं...