पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Last Wrestling Between Lekhraj And Ashok Equal Competition Between The Two

आखिरी कुश्ती लेखराज व अशोक के बीच, दोनों के बीच मुकाबला बराबर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत खेड़ली में होली व धुलेंडी का पर्व धूमधाम से मनाया। इसके बाद घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नाल उठाने में प्रथम स्थान पर रामहरि गुर्जर फौजी खेड़ली रहा। वहीं कुश्ती दंगल आखिरी कुश्ती लेखराज गुर्जर नवाडेरा व अशोक गुर्जर बरियारा के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। सभी विजेताओं को पंचायत सचिव पूर्णमल के द्वारा नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल में आस पास के गांवों के लोगों सहित व कई गणमान्य नागरिकों सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे। इसी तरह पिपलाई कस्बे के लोगों के द्वारा होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। होली के दिन लोगों ने होली जलाकर भक्त प्रहलाद के बचाने की खुशी में लोगों ने होली में गेहूं की बालियां पकाई तथा महिलाओं ने पानी चढ़ाकर अग्नि को शांत किया। लोगों ने धुलेंडी के दिन एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते हुए होली खेली।

रेलवे यूनियन नेता मुकेश गालव आज गंगापुर आएंगे

गंगापुर सिटी | वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव गुरुवार को अवध एक्सप्रेस से आएंगे। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन ने बताया कि गालव के साथ सहायक महामंत्री एसडी धाकड़, मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा भी गंगापुर आएंगे और यूनियन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...