- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Maharishi Valmiki And Royal Valmiki Club Won
महर्षि वाल्मीकि व रॉयल वाल्मीकि क्लब जीते
एसडीएम बिजेंद्र कुमार मीना ने शुक्रवार को वाल्मीकि क्रिकेट लीग सीजन: 3 प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत होती रहती है लेकिन खिलाड़ियों को खेल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। इससे पहले उन्होंने बल्ले से गेंद खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
इससे पहले रेलवे चिकित्सा अधीक्षक सत्यवीर डूडी, यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन, रेलवे मजदूर संघ के मंडल उप सचिव डी.के. शर्मा, चौखे लाल वर्मा आदि ने कहा कि वाल्मीकि क्रिकेट तीन साल से लगातार आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक विकास होता है। खेल खेलना लोगों के लिए आवश्यक है।
इससे पहले प्रतियोगिता के संयोजक सतीश धामोनिया ने अतिथियों एसडीएम विजेंद्र कुमार मीना, रेलवे के सहायक अभियंता आर.के. तिवारी, रेलवे चिकित्सा अधीक्षक सत्यवीर सिंह डूडी, सुरेन्द्र विजयवर्गीय, सौरभ बरडिया, रेलवे मजदूर संघ केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीसी मीना, कोतवाली थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक मुंशी लाल मीना, आमीन खां गद्दी सहित अन्य जने मौजूद थे। मंच का संचालन सतीश धामोनिया ने किया।
रेलवे चर्च मैदान में उद्घाटन के बाद पहला क्रिकेट मैच नगर परिषद क्रिकेट क्लब व महर्षि वाल्मीकि स्पोर्ट क्लब भरतपुर के बीच खेला गया। इसमें टाॅस जीतकर पहले खेलने उतरी नगर परिषद की टीम ने 13 ओवर में 52 रन बनाए। जवाब में महर्षि वाल्मीकि स्पोर्ट क्लब भरतपुर ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 52 रन बनाए व 9 विकेट से मैच जीत लिया।
वाल्मीकि क्रिकेट लीग अध्यक्ष सतीश धामोनिया ने बताया कि दूसरा मैच श्याम बाबा क्रिकेट क्लब व रॉयल वाल्मीकि क्रिकेट क्लब जूनियर के बीच खेला गया, जिसके टॉस के बॉस वजीरपुर सरपंच मुकेश कुमार बैरवा रहे। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी श्याम बाबा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 15 ओवर में 125 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल वाल्मीकि क्रिकेट क्लब द्वारा 8 विकेट खोकर 14.2 ओवर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
गंगापुर सिटी| वाल्मीकि प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियाेगिता गेंद खेलकर उद्घाटन करते एसडीएम।