पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Medical Department Alerts From Corona Need More Protection From Treatment

कोरोना से चिकित्सा विभाग अलर्ट, उपचार से ज्यादा बचाव की जरूरत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को देखते हुए प्रशासन व चिकित्सा विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। ब्लाॅक सीएमएचओ डाॅ. बत्तीलाल मीना ने चिकित्सा कार्मिकों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने आशा सहयोगिनियों व एएनएम को बताया कि सभी को सतर्क रहना है और हर संभव प्रयास करके आमजन को कोरोना से बचाव व सावधानियों से जागरूक करना है। कार्मिकों को उपचार से ज्यादा बचाव की ओर ध्यान आकर्षित करना है। आमजन करोना से भयभीत न हों इसके लिए अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए।

संक्रमण रोकने के लिए स्वच्छता पर दिया जोर

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि कोरोना के वायरस का संक्रमण स्वच्छता रखकर रोका जा सकता है। जिसमें हाथों की सफाई एवं हाथों को चेहरे से न छुआ जाना जैसे उपाय शामिल हैं। संक्रमण का खतरा विदेश से आने वाले एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बढ़ जाता है।

हालांकि प्रत्येक खांसी, जुकाम, बुखार के सामान्य मरीज को कोरोना वायरस नहीं हो सकता। शोध के अनुसार 60 वर्ष से अधिक, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर रोगी सहित कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वालों को इसके संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे ही दिखते लेकिन यह सिर्फ कोरोना वायरस ग्रसित के संपर्क में आने से ही होता है।

एएनएम व आशा सहयोगिनी घर-घर जाकर करें सर्वे

बीसीएमओ डॉ. बत्तीलाल मीना ने एएनएम व आशा सहयोगिनी को निर्देश दिए कि वह शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में वह घर-घर जाकर सर्वे कर लोगों को जागरुक करंे। साथ ही उन्हें बताए कि वायरस से बचने के लिए घरों में साफ-सफाई रखने, बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोने तथा परिवार के किसी भी सदस्य को खांसी-जुकाम तथा बुखार होने की स्थिति में शीघ्र ही अस्पताल जाकर उसका उपचार करवाने की सलाह दे। पक्षियों से फैलने वाले इस वायरस से बचने के लिए कच्चे मांस का सेवन नहीं करने तथा विटामिन सी आदि की वस्तुओं तथा फलों का उपयोग करने पर जोर देने को कहा है।

पीपीटी से बताई वायरस की उत्पत्ति व पहचान

अटल सेवा केन्द्र पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चिकित्सकों ने बताया कि हाल ही में हुए शोधानुसार 35 डिग्री तापमान से अधिक में नोवल कोरोना वायरस नष्ट होने लगता है।

चिकित्सक को अस्पताल
भ्रमण एवं मरीज देखने दौरान
मास्क का उपयोग आवश्यक है।
इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. बत्तीलाल मीना, चिकित्सक, एएनएम, आशा सहयोगिनी आदि मौजूद रहे।

गंगापुर सिटी| काेराेना वायरस के बारे में वीडियाे कांफ्रेंसिंग में माैजूद चिकित्सा विभाग के कार्मिक।
खबरें और भी हैं...