अग्रवाल महिला मंडल उदेई मोड़ की बैठक
गंगापुर सिटी | अग्रवाल महिला मंडल उदेई मोड़ कार्यकारिणी की मंडल अध्यक्ष आशा सिंघल की अध्यक्षता में बैठक अग्रसेन सेवा सदन में हुई। बैठक में अधिक से अधिक महिलाओं को महिला मंडल की सदस्य बनाने पर चर्चा की गई। प्रचार मंत्री अर्चना अग्रवाल ने बताया कि सदस्य बनने के लिए निर्धारित शुल्क की रसीद 15 मार्च तक कटवा सकते हैं। बैठक में महामंत्री सुनीता करणपुर, कोषाध्यक्ष सुनीता खिरखिड़ी, सरोज देवी, तारा गुप्ता, सरोजनी देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।