- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Meeting Of Brahmin Society In Mahukla Today
महूकलां में आज ब्राह्मण समाज की बैठक
गंगापुर सिटी | महुकलां में ब्राह्मण समाज की बैठक 15 मार्च को शाम 5 बजे ब्राह्मण समाज धर्मशाला महुकलां में आयोजित की जाएगी। समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में समाज के लोगों को आमंत्रित करने के लिए शनिवार को सदस्यों ने घर-घर जाकर संपर्क किया। इस मौके पर सुरेश शर्मा, कैलाश चतुर्वेदी, गोविंद शर्मा, विजय पाठक, हरि शर्मा, कीर्ति शर्मा, मनोज शर्मा, विकास शुक्ला, हेमेन्द्र शर्मा, महेन्द्र व पुष्पेंन्द्र शर्मा साथ थे।