पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bamanwas News Rajasthan News Mla Indira39s Remarks Against Former Mp Keylal Caught Fire Effigies Burnt In Many Villages

पूर्व सांसद कुंजीलाल के खिलाफ विधायक इंदिरा की टिप्पणी ने तूल पकड़ा, कई गांवों में फूंके पुतले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विकास काे देखकर भाजपाई बाैखलाए

मैंने स्व. कुंजीलाल मीणा के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की। मेरा कहना सिर्फ इतना था कि 70 साल से बामनवास में कोई विकास नहीं हुआ है, अब जो विकास हो रहा है उसे देखकर भाजपाई बौखलाए हुए हैं। जहां तक विरोध प्रदर्शनों की बात है तो भाजपा के लोग जबरन माहौल बना रहे हैं और बातों को बढ़ाचढ़ाकर पेश कर रहे हैं, विरोध जैसी कहीं कोई बात नहीं है। बामनवास अब नगर पालिका बन गई है, गोशाला का काम भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा, मुद्दा विहीन हो चुके भाजपा कार्यकर्ताओं को दुष्प्रचार से बाज आना चाहिए। - इंदिरा मीना, विधायक, बामनवास

बामनवासपिपलाईरिवाली| भाजपा के दिग्गज और सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद तथा बामनवास विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके स्व. कुंजीलाल मीना के खिलाफ विधायक इंदिरा मीणा की ओर से की गई कथित टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को बामनवास क्षेत्र की दस पंचायतों में विधायक का पुतला फूंका गया तथा उनके बयान का विरोध किया गया। शुक्रवार को विधायक का एकसाथ दस पंचायतों में पुतला फूंककर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग रखते हुए विधायक इंदिरा मीना से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की बात कही। मंडल अध्यक्ष रामचरण बोहरा ने बताया कि शुक्रवार को इसी बात को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एक जुट हुए तथा उन्होंने एक साथ पंचायतों में विधायक मीना का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।

बामनवास पट्टी कलां में युवा मोर्चा अध्यक्ष बिशनपाल मीना, खुर्द में मनीष मीना, लिवाली में मंडल अध्यक्ष रामचरण बोहरा, रिवाली में पूर्व सरपंच प्रभू लाल गुर्जर, तथा खेमसिंह चौहान, सुकार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एसटी मोर्चा अध्यक्ष तेजराम मीना तथा बाबूलाल शर्मा, भांवरा में मंडल महामंत्री रामराज मीना एवं मुरारी मीना, टोडा में किसान मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि रायसिंह मीना, मीना कोलेता में लक्ष्मण मीना, शफीपुरा में श्रीमन मीना तथा गंडाल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रभू लाल गुर्जर के नेतृत्व में पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक विधायक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेगी तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

छात्रसंघ उद्‌घाटन के दौरान की थी टिप्पणी

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार पिछले दिनों बौली में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के दौरान विधायक मीना ने स्व. कुंजीलाल मीना के संबंध में टिप्पणी की थी जिसमें कथित तौर पर विधायक स्व. कुंजीलाल की जिले में पहचान को लेकर सवाल उठाए थे।

बामनवास | विधायक इंद्रा मीना का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...