- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Mla Ramkesh Meena Visited Wards People Said Lack Of Basic Facilities
विधायक रामकेश मीना ने किया वार्डों का दौरा, लोगों ने कहा- मूलभूत सुविधाओं की कमी
विधायक रामकेश मीना ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के आधा दर्जन आउटर वार्डों में जाकर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वसुंधरा कॉलोनी, काजी कॉलोनी, राजीव कॉलोनी व उस्मान कॉलोनी, एफसीआई गोदाम आदि वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की कमी पाई गई जिसे देखकर विधायक ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई और समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण कराने के निर्देश दिए। विधायक रामकेश मीना के साथ एडीएम नवर| कोली, एसडीएम विजेंद्र मीणा, तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन के अलावा नगर परिषद व विद्युत निगम के अधिकारी साथ में थे।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि वसुंधरा कॉलोनी, रामरहीम कॉलोनी, काजी कॉलोनी, एफसीआई गोदाम आदि के आसपास कई जगहों पर पानी की पाइप लाइन डल चुकी है लेकिन इन लाइनों का जॉइंट नहीं जुड़ने से वहां के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कई अन्य जगहों पर अभी तक जलदाय विभाग द्वारा पानी की पाइप लाइन नहीं डालने से इलाके के लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पानी की पाइन लाइन डली हुई है, उन लाइनों को जोड़ा जाए और नए इलाकों में पाइप लाइन डाली जाए।
सड़कों की हालत खराब, रास्तों में भी कीचड़
दशहरा मैदान से सटी उस्मान कॉलोनी में सड़कों की हालत खराब है। हालत यह थी कि आम रास्तों में पानी भरा होने से लोगों को निकलने में परेशानी होती है। क्षेत्र की महिलाओं ने एडीएम से नाराजगी जताते हुए कहा कि जब से नाला बना है, तब से सफाई नहीं हुई है और मच्छर पनप रहे हंै, बच्चे बीमार हो रहे हंै। एडीएम ने कहा कि नाले की सफाई जल्दी कराई जाएगी।
वार्ड 37 के पार्षद ने दिया विधायक को दिया ज्ञापन
पार्षद गंगा सहाय मीना ने विधायक रामकेश मीना को वार्ड की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वार्ड में रंगलाल मीना के मकान से काला कुआं तक सीसी रोड बनाने, लखन लाल मीना के मकान से सालौदा रोड तक, अमर सिंह व समय सिंह गुर्जर के मकान से गंगा सहाय मीना पटवारी के मकान तक सीसी रोड बनाने, वार्ड में नाली निर्माण करने की मांग की। इसी प्रकार उन्होंने चंबल पानी की लाइन डालने, सीवरेज लाइन डालने व वार्ड में सफाई के लिए कर्मचारी बढ़ाने की मांग की। कुछ लोगों ने बिजली के बिल मनमर्जी से आने की शुरूआत की। इस पर विधायक ने बिजली निगम के अधिकारियों से बिल में हुई गड़बड़ी को सही कराने के निर्देश दिए।
हर वार्ड में सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाएं
विधायक रामकेश मीना ने कहा कि वार्डों में सफाई व्यवस्था चौपट है। नालियां भरी पड़ी हुई हंै, पानी सड़क पर फैला हुआ है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देकर प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारी बढ़ाने को कहा है। जिससे शहर के वार्डों की सफाई हो सके। विधायक रामकेश मीना ने बताया कि यह अभियान हर वार्ड में चलेगा। प्रत्येक वार्ड की समस्याएं हल कराई जाएगी।
गंगापुर सिटी |वार्डों का दाैरा करते विधायक रामकेश मीणा व अधिकारी।