- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Mothers Of Club Members Honored On Women39s Day
महिला दिवस पर क्लब सदस्यों की माताओं का सम्मान
लायंस क्लब गरिमा की ओर से होटल नरूका प्राइड में क्लब सदस्यों की माताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन डॉ. रमेशचंद अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से योशिता मीना ने की। इसके बाद सभी सदस्यों की माताओं का एक एक कर सभी का शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही मंच पर ही सदस्यों ने अपनी माताओं से आशीर्वाद लिया। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय कदम है और अनूठी पहल है। इसके अलावा क्लब द्वारा हर सप्ताह शनिवार को लगाए जा रहे नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिविर में 1550 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कर इतिहास रचा है।
इस दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में क्लब के रीजन चेयरपर्सन डॉ. रमेशचंद अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, सचिव मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, चार्टर अध्यक्ष सौरभ बरडिया, कार्यक्रम संयोजक मुकेश राजाराम मीना, पंकज जैन, रमेशचंद गुप्ता, मदन मोहन गोयल, कैलाश मंगलम, कैलाशचंद गुप्ता, रक्षा बरडिया, आभा मीना, भावना गोयल, हीना शर्मा, हीना रू चिका नरूका, पंकज गुप्ता मंगलम, योगेश अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, पंकज जैन, दीपिका जैन, पीसी जैन, रचना जैन, अमित गोयल, नीलू गोयल, अभिषेक गुप्ता, शैफाली गुप्ता, डॉ. मुकेश बंसल, डॉ. तृप्ति बंसल, ओम अग्रवाल, क्षमा अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, रीना अग्रवाल, सचिन बंसल, अमित अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, विमल अग्रवाल, डॉ. संतोष अग्रवाल, सोम व्रत अग्रवाल, केके मित्तल, डॉ. मानव जैन, शुभम अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता सहित अनेक क्लब सदस्य मौजूद थे।
महिला दिवस मनाया
गंगापुर सिटी | मिशन टीम फिटनेस एवं प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के तत्वाधान में शहर में स्वस्थ्य मातृ, स्वस्थ्य जीवन व स्वस्थ्य जननी के संदेश के साथ अंत राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में फिटनेस फस्र्ट नेशन फस्र्ट के फाउंडर अमित शर्मा एवं गंगापुर स्वास्थ्य प्रेरणा पर कार्य कर रहे कोच अवदेश बंसल द्वारा विचार रखे गए साथ ही महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा से संबंधित जागरूकता के साथ योग कराया गया।
पन्नाधाय जयंती एवं महिला दिवस मनाया
गंगापुर सिटी | अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पन्नाधाय गुजरी की जयंती के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।