भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार सारण ने कहा कि पार्टी का राज्य में पुनर्गठन का काम चल रहा है। आने वाले समय में पार्टी का संगठन मजबूत हो, इसके लिए संगठन इकाइयों का बूथ लेवल तक गठन किया जाएगा। ताकि हर कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर सके।
प्रदेशाध्यक्ष मंगलवार को प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के कई जिलों में संगठन खड़ा हुआ है और आने वाले पंचायत चुनावों में संगठन की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया चल रही है। गांवों में टीम बनाकर संगठन को मजबूत करने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज देश के हालात खराब हंै। हर वर्ग डरा हुआ है। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। किसान वर्ग की हालत केन्द्र सरकार ने दयनीय कर दी है। इस स्थिति से किसानों को उबारने का काम करने के लिए जन चेतना अभियान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनवा में लोकदल पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
गंगापुर सिटी| संबाेधित करते लाेकदल के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णकुमार सारण।