दुष्कर्म के आरोपी को शरण देने वाला भी गिरफ्तार
दुष्कर्म के आरोपी को शरण देने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को एक जने को सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी दिग्विजयसिंह ने बताया कि मिर्जापुर निवासी सत्ता उर्फ सत्यप्रकाश जाटव ने आरोपी को उसके घर में शरण दी थी। हालांकि पुलिस दुष्कर्म के आरोपित को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि 20 दिसंबर 2019 को एक महिला ने उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।