पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटवार संघ ने समस्याओं के समाधान की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी | राजस्थान पटवार संघ गंगापुर उपशाखा के सदस्यों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पटवार संघ की विभिन्न समस्याओं का समाधान कर संघ की मांगों को पूरा करने की मांग की। संघ सदस्यों ने पटवारी की वेतन विसंगति सुधार के लिए पूर्व में हुए समझौते को लागू करने, एसीपी योजना के तहत चयनित वेतनमान का लाभ देने, पदोन्नति पद का वेतनमान देने, वर्ष 2019-20 की डीपीसी को शीघ्र करवाते हुए आगामी समय में नियमित डीपीसी के लिए समयबद्ध कार्यक्रम का आदेश जारी करने, संगठन के साथ पूर्व में हुए सभी समझौतों का निस्तारण करने की मांग की। मांगों को पूरा नहीं किया तो 22 मार्च महासमिति का आयोजन कर आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा और इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस मौके पर धर्मसिंह गुर्जर, जितेन्द्र रैगर, रामभरोस गुर्जर, काडूसिंह गुर्जर, मुकुल यादव, पदमावती, वसीम खान, महेन्द्र महावर, सुनीता सहित कई पटवारी सदस्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं...