पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vajirpur News Rajasthan News People Had Trouble Due To Jam On The Main Bus Stand Of Wazirpur Town

वजीरपुर कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगने से लोगों को दिक्कत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मथुरा भाड़ौती मार्ग के वजीरपुर कस्बे में अतिक्रमण बढ़ने से आए दिन मुख्य बस स्टैंड, मुख्य चौराहे से जामा मस्जिद तक वाहनों की कतार लग जाती है। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के आगे सब्जी के ठेले और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के आगे जीप व कचरे की रिंग और ट्राली लगने से मार्ग संकरा हो जाता है। जाम के बाद वाहन चालकों को मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ता हैं। जिससे समय की बर्बादी होती है। वहीं सड़क मार्ग संकरा होने से जाम लग जाता है।

इस ओर पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान नहीं दिए जाने के चलते आए दिन जाम लग जाता है। जाम के कारण वाहनों की आवाजाही ठहर जाती है। वहीं वाहन चालक सायरन बजाकर प्रदूषण फैलाते हंै। अतिक्रमण और जाम के संबंध में उपखंड कार्यालय में आयोजित शांति समिति&ठ्ठड्ढह्यश्च; की बैठक में भी लोगों ने पुरजोर मांग उठाई लेकिन इस ओर अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

खबरें और भी हैं...