- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News People Upset With Dirt And Garbage In The City Accusing The City Council Of Ignoring
शहर में गंदगी व कचरे से लोग परेशान, नगर परिषद पर अनदेखी का आरोप
शहर में नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी के कारण लोग गंदगी की समस्या से परेशान है। शिकायत के बावजूद सफाई व्यवस्था का ढर्रा नहीं सुधर रहा। शहर में नगर परिषद की लापरवाही के कारण जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगे है। नालियां भी गंदगी कचरे से अटी है जिससे गंदा पानी रास्ते में फैल रहा है और कीचड़ होने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। पहले ही गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं रास्तों में कीचड़ से भी मच्छर पनप रहे है और वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार नगर परिषद ही सफाई के प्रति कोई ध्यान नहीं दे रही। कई बार लोगों ने शिकायत की, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व पार्षद राजेश गुलयानी ने बताया कि वार्ड 23 अशोक भवन के पास काफी मात्रा में गंदगी और कचरे का ढ़ेर लगा है, लेकिन समस्या के प्रति कोई ध्यान देने वाला नहीं है। पूर्व पार्षद राजेश गुलयानी के अलावा पूर्णिमा गुलयानी, दीपक जिंदल, संजय ने सभापति से गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
वार्ड 45 में नाले की
सफाई कराने की मांग
वार्ड 45 के लोगों ने गुरुवार को एसडीएम विजेंद्र कुमार मीणा को ज्ञापन देकर वार्ड स्थित नाले की सफाई कराने की मांग की। वार्डवासी शाहिद, कय्यूम, बशीर, छोटे, अब्दुल जब्बार आदि ने बताया कि वार्ड में महीदास बालाजी दशहरा मैदान से मोक्षधाम तक मुख्य नाले की सफाई काफी समय से नहीं हुई, जिससे नाला पूरी तरह से गंदगी कचरे से अटा है और पानी का निकास नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है।