- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Pisces Malmas From Tomorrow Auspicious Work From April 13
मीन मलमास कल से, 13 अप्रैल से होंगे शुभ कार्य
होली के 8 दिन के होलाष्टक के बाद 14 मार्च से एक बार फिर से मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। क्योंकि सूर्य के गुरु वृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएगी। इससे मीन मलमास लग जाएगा। यह 13 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इसके कारण एक माह के लिए शहनाइयों की गूंज थम जाएगी।
पं. रामेश्वर शास्त्री ने बताया कि 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से मीन मलमास रहेगा। इस दौरान शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को रात 8:21 बजे सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जो कि उच्च राशि है। इसके साथ ही विवाह एवं मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे। इसके बाद एक जुलाई से देवशयनी एकादशी से देव सो जाएंगे। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी को देव उठेंगे। इस दौरान करीब 5 माह तक फिर मांगलिक व शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। देवउठनी एकादशी से शहनाइयां बजनी शुरू होगी। साल के अंत में 15 दिसंबर से धनु मलमास लग जाएगा।
पं. रामेश्वर शास्त्री ने बताया कि इस साल चातुर्मास करीब 5 माह का होगा। चातुर्मास के दौरान ही पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) आएगा। इससे चातुर्मास 118 दिन की बजाए 138 दिन का रहेगा। दो अश्विन माह होंगे। पुरुषोत्तम
मास 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक रहेगा।
नवरात्र 21 मार्च से
चैत्र मास के नवरात्र 21 मार्च से शुरू होंगे। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा। इसके साथ ही देवी की पदयात्रा प्रारंभ हो जाएगी। करौली मेले और झील का वाड़ा कैलादेवी मंदिर के लिए पदयात्राएं शुरू हो जाएंगी। जगह-जगह भंडारे लगाए जाएंगे। इसके लिए संस्थानों ने तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर में भी तैयारी शुरू हो गई है। बाजार में भी नवरात्र को लेकर तैयारियां चल रही है। गौरतलब है कि करौली कैलादेवी का हर वर्ष लक्खी मेला भरता है और उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, आगरा, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से आने वाले माता के भक्त गंगापुर रेलवे स्टेशन उतरते है और यहां से बसों से कैलादेवी पहुंचते है।
किस माह में कितने मुहूर्त
अप्रैल : 6 दिन मुहूर्त के
इनमें 16, 17, 20, 25, 26
व 27
मई : मई माह में 15 मुहूर्त इनमें 1, 2, 4, 5, 6, 10, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 23, 24
व 29
जून : जून माह में 8 मुहूर्तों में 13 से 16 व 27 से 30 जून मुहूर्त
नवंबर : माह में 3 मुहूर्त 25, 26 व 30
दिसंबर : माह में 5 दिन 1, 7, 9, 10 व 11 दिसंबर को