पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने दबोचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी | सदर थाना पुलिस ने जयपुर रोड पर आरजीएम अस्पताल के पास तलवार लेकर घूमते एक युवक को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि थड़ी गांव निवासी नवल किशोर पुत्र नारायण आरजीएम अस्पताल के पास तलवार लेकर घूम रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे दबोच कर तलवार बरामद की। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

इसी तरह उदेई मोड़ थाना पुलिस ने छुरा लेकर घूमते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि रीको क्षेत्र निवासी मनीष कुमार सपेरा बस्ती स्कूल के पास वह छुरा लेकर घूम रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
खबरें और भी हैं...