पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Prabhat Pheri Held On The Anniversary Of Dandi March All Religious Prayer Meeting Held

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर निकाली प्रभात फेरी, हुई सर्व धर्म प्रार्थना सभा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन शृंखला और दांडी मार्च की वर्षगांठ पर 7 दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रमों का गुरुवार को निकाली गई प्रभात फेरी के साथ शुभारंभ हो गया।

प्रभात फेरी सुबह एसडीएम कार्यालय से शुरू हुई जहां एसडीएम विजेंद्र कुमार मीणा ने झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी सब्जी मंडी तिराहा, नेहरू पार्क, व्यापार मंडल के सामने से होते हुए पुरानी अनाज मंडी, पंचायत समिति गांधी पार्क में संपन्न हुई। यहां सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में काजल जादो ने वैष्णवजन तेरे कहिये...जैसे भजन सुनाए। सभा के अंत में संयोजक विकास जैन ने कार्यक्रम के आयोजन के बारे में सभी को बताया साथ ही गांधीवादी विचारों को अपनाकर अपने जीवन को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रभात फेरी एवं प्रार्थना सभा में तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन, सीडीपीओ, विकास अधिकारी, सीबीईओ, सह-संयोजक राजकुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

गंगापुर सिटी| महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष और दांडी मोर्च की वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में रैली को झंडी दिखाते एसडीएम विजेन्द्र मीणा।
खबरें और भी हैं...