- Hindi News
- National
- Bamanwas News Rajasthan News Promising Students Circling The Authorities For Scholarship
छात्रवृत्ति के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे होनहार विद्यार्थी
सवाई माधोपुर | जिले के होनहार विद्यार्थियों को मिलने वाली सरकारी छात्रवृत्ति के लिए उन्हें अपने शैक्षिक संस्थानों से लेकर सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालात ये है कि कार्यालय में बैठे अधिकारी-कर्मचारी उनकी समस्याओं का हल करना तो दूर उनकी समस्या तक नहीं सुन रहे हैं। ऐसा ही हाल जिला मुख्यालय स्थित सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग का देखने को मिला। इस कार्यालय में रोजाना करीब 10 से 20 विद्यार्थियों सहित विकलांग, पालनहार और अन्य बेसहारा व्यक्ति संबंधित योजनाओं के लाभ के लिए आते हैं, लेकिन उनको कार्यालय में संबंधित कर्मचारी व अधिकारी नहीं मिलते हैं। जानकारी के अनुसार जिले के बरनाला गांव से आए आईटीआई में अध्ययनरत बामनवास पंचायत समीति के बरनाला गांव निवासी आशाराम मेहरा की दूसरी किश्त 14 हजार 300 रुपए गलत खाता संख्या फीड होने की वजह से अटक गई थी। इसके लिए वह पूर्व में भी खाता संख्या बदलने व छात्रवृत्ति आने की त्रुटी को समाप्त करने के लिए आवेदन कर चुका हैं, लेकिन उसको आज तक उस आवेदन की स्थिति का पता नहीं है। छात्र ने बताया कि वह जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कई बार आ चुके हैं, लेकिन समस्या समाधान नहीं हो पाया है। इसी प्रकार वहां पर कई छात्र अपनी छात्रवृति की स्थिति जानने व उनमे सुधार करने के लिए घंटों इंतजार करते हुए देखे गए। इस बारे में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में संपर्क करने पर पता चला कि पीओ अनिल मच्या के पैर में चोट आने पर वह बैड रेस्ट पर है। वहीं कैशियर समीर नागरवाल ने बताया कि मैं ऑफिस में था। हो सकता है जिस समय छात्र आए, उस समय मैं खाना खाने चला गया।
जोलंदा में जीपीडीपी के तहत ग्राम सभा
खिरनी | जोलंदा पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जीपीडीपी के तहत ग्राम सभा सरपंच विजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान चणक्यादह में हुए हादसे को देखते हुए सभी ने 2 मिनट का मौन रखा तथा एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीम के सदस्यों का सरपंच द्वारा उनके साहसी कार्य को देखते हुए माला व साफा पहनाकर एवं नकद राशि देकर के सम्मानित किया गया।