पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे का चेकिंग अभियान, 75 को पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक विजय प्रकाश के निर्देशानुसार विभिन्न ट्रेनों में शनिवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक डी.पी. मीना, टीटीई हेमराज, सुमेर सिंह व प्रेमप्रकाश आदि ने सवाई माधोपुर-मथुरा पैसेंजर, मथुरा-रतलाम पैसेंजर, अवध एक्सप्रेस, जयपुर बयाना व स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा करते हुए 75 जनों को पकड़ा है। मुख्य टिकट निरीक्षक डी.पी. मीना ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करते 18 जने को पकड़ा। उनसे 7 हजार 85 रुपए वसूले गए। सामान्य टिकट से स्लीपर कोच में यात्रा करते 47 जनों को पकड़कर उनसे 20 हजार 390 रुपए वसूले गए। इसी प्रकार 10 यात्री बिना लगेज के सामान ले जाते हुए पकड़े। उनसे 1550 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

कोटा-निजामुद्दीन होलीडे ट्रेन
की परिचालन अवधि बढ़ाई


कोटा से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली होलीडे स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि को तीन माह के लिए बढ़ाया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 09890 कोटा-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का परिचालन 30 जून 2020 तक बढ़ाया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 09810 निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेन को एक जुलाई 2020 तक बढ़ाया गया है।

खबरें और भी हैं...