- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Railway Organization Elections Workers39 Union Banner Poster Torn
रेलवे संस्था चुनाव : मजदूर संघ के बैनर-पोस्टर फाड़े
रेलवे संस्थान के चुनाव में बैनरों व पोस्टरों को फाड़ने एवं संघ कार्यालय में तोडफ़ोड़ करने की शिकायत महूकलां चौकी पुलिस में की गई है।
उप मंडल सचिव डी.के. शर्मा ने बताया कि धुलेंडी के दिन रेलवे कॉलोनी में बाहर से बदमाशों को बुलाकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के कार्यालय में तोडफ़ोड़ की गई एवं डिपो में लगे हुए मजदूर संघ के बैनर पोस्टर फाड़ दिए। मंडल उप मंत्री डी.के. शर्मा ने बताया कि रेल कर्मचारियों को डरा धमका कर खौफ का माहौल पैदा किया जा रहा है जिससे रेल कर्मचारियों में भय है। उन्होंने ऐसे बदमाशों और उनसे मिले हुए कर्मचारी संगठनों पर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो मजदूर संघ पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस मौके पर केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू लाल गुर्जर, पीसी मीणा, आमीन खान गद्दी, विजेंद्र सिंह मीणा, बीएस गुर्जर, दीवान सिंह गुर्जर, भंवर सिंह कठेरिया, चेतराम मीणा टीटी, मुंशी लाल मीणा, जीएल मीणा, योगेंद्र कुमार शर्मा, राजू लाल गुर्जर, रामचरण, गजनी लाल मीणा, आरडी मीना, श्रीनिवास मीणा, आराम सिंह, आदि मौजूद थे।