पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Railway Station Platform Number One Collapsed

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक का हिस्सा ढहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह अचानक ढह गया। हालांकि इस दौरान कोई ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं होने से हादसा टल गया। प्लेटफार्म पर काम कर रहे रेल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

शुक्रवार सुबह मुंबई से चलकर फिरोजपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफॉर्म से निकलने के बाद प्लेटफॉर्म एक का चार फुट से अधिक हिस्सा ढह गया। स्टेशन अधीक्षक छुट्टन लाल मीना ने बताया कि जिस समय प्लेटफॉर्म ढहा उस समय कोई ट्रेन ट्रैक पर नहीं थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जनता एक्सप्रेस ट्रेन के बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर आई लेकिन वहां ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को ढहे प्लेटफॉर्म के हिस्से से बच कर निकलना पड़ा। बाद में स्टेशन अधीक्षक ने आईओडब्ल्यू विभाग के अधिकारियों को प्लेटफॉर्म ढहने की जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल प्लेटफार्म की मरम्मत का काम शुरू करा दिया।

गंगापुर सिटी | रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक का ढहा हिस्सा।
खबरें और भी हैं...