- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Railway Union Told Women Power As Adi Shakti
रेलवे यूनियन ने बताया नारी शक्ति को आदि शक्ति, कहा- नारी शक्ति के बिना समाज की उन्नति संभव नहीं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एंप्लाइज यूनियन कार्यालय में रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने कहा कि नारी शक्ति ही आदि शक्ति है।
नारी शक्ति को साथ में लिए बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।आज भारतीय सेना व भारतीय रेल जैसे उद्योगों में जहां की कार्य दशाएं बहुत ही ज्यादा खतरनाक हैं उनमें भी महिलाएं बढ़-चढ़कर कार्य कर रही हंै। जैन ने कहा कि मजदूर आंदोलन में भी कई महिला नेता हुई हैं जिन्होंने महिला अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
लोको शाखा के सचिव राजेश चाहर, इंजीनियरिंग शाखा सचिव सुधींद्र मिल्की, कैरिज शाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा, यातायात शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष आरपी मंगल ने भी महिला दिवस पर कहा कि महिलाओं को भी संगठित होकर रहने से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए।
भामाशाह ने बच्चों को बांटी पानी की बोतल
रिवाली | कोचर डूंगर पट्टी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह द्वारा 170 छात्र छात्राओं को पीने के पानी के लिए बोतल उपलब्ध कराई गई। पहाड़ी क्षेत्र में पानी की समस्या होने के कारण विद्यालय के आसपास में पानी नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को घर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए भामाशाह हरकेश पोसवाल ने सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर बोतल वितरण की।
मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि गंगा सहाय, पूर्व सरपंच बौंली शंकरलाल पोसवाल ने कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि इस समय इस विद्यालय की पानी की बहुत बड़ी समस्या है। बच्चों को अब पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे घर से ही पानी की बोतल ला सकेंगे।