पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bamanwas News Rajasthan News Rajesh Arrested For Kidnapping And Demanding 9 Lakh Ransom

अपहरण कर फिरौती के 9 लाख रुपए मांगने का मुख्य आरोपी राजेश गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बामनवास | अपहरण कर फिरौती के लिए 9 लाख रुपए मांगने के मुख्य आरोपी राजेश को बामनवास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि बिछोछ निवासी राजेश मीणा पुत्र बजरंगा मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजेश अपहरण के मामले में करीब 6 माह से वांछित चल रहा था। साथ ही राजेश मीणा सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, हनीट्रेप, अपहरण व पेरोल जैसे संगीन अपराधों में लिप्त था और अदालत ने भी वारंट जारी कर रखा था। राजेश पिपलाई में वारदात को अंजाम देने आया था लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर राजेश को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चार मुलजिम सुनील, मोहरसिंह, गजराज, राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
खबरें और भी हैं...