- Hindi News
- National
- Riwali News Rajasthan News Rajkumar Convenor And Vinod Appointed As Co Convenor
राजकुमार संयोजक व विनोद सह संयोजक नियुक्त
तलावड़ा| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजनों एवं गतिविधियों के सफल संचालन के लिए गठित उपखंड स्तरीय समिति में राजकुमार मीना को संयोजक व विनोद कुमार जांगिड़ को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
कला, साहित्य, संस्कृति
एवं पुरातत्व विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा की ओर से जारी आदेश से यह नियुक्ति की गई है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान नुक्कड़ नाटक व पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला व पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, निबंध व पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, भाषण, काव्य,
कविता प्रतियोगिता एवं और महापुरुषों पर आधारित रूप
धरो प्रतियोगिता व सेमीनार आयोजित होगी।