पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Ram Janmotsav And Hindu New Year Will Be Celebrated With Pomp Activists Gathered In Preparation

राम जन्मोत्सव व हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाएंगे, तैयारियां मंे जुटे कार्यकर्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदूवादी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों की बैठक शनिवार शाम बालाजी चौक मंदिर पर भगवान श्रीराम एवं भारत माता के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई।

बैठक में विहिप व बजरंग पदाधिकारियों ने आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों पर विचार रखते हुए संगठनात्मक चर्चा की। हिंदू नववर्ष एवं श्रीराम जन्म उत्सव की तैयारियों पर चर्चा कर कहा कि आगामी 25 मार्च को भारतीय नववर्ष हिंदू की शुरुआत होगी। विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू नववर्ष और श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और आतिशबाजी करने के साथ मंदिरों में विशेष सजावज, पूजा अर्चना के कार्यक्रम होंगे।

कार्यकर्ता अपने घरों में भगवा ध्वज लहराएंगे और सभी को हिंदू संस्कृति से अवगत कराएंगे। साथ ही हिंदू नववर्ष व श्रीराम जन्मोत्सव का प्रचार प्रसार कर अधिकाधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

25 मार्च को बालाजी चौक मंदिर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की अलग अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए अभी
से प्रचार-प्रसार में जुटने का
आह्वान किया।

पदाधिकारियों ने कहा कि 500 वर्षों से राम भक्त जिस अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का सपना देख रहे थे, वह अब पूरा होता दिख रहा है और आगामी 2 अप्रैल को श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य भी शुरू होगा। सभी ने न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत किया। प्रखंड मंत्री मदनमोहन गुप्ता ने बताया कि हिंदू नववर्ष के साथ श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है।

बैठक में बजरंग दल जिला संयोजक सुरेश गुर्जर, प्रखंड अध्यक्ष नरेश सोनी, प्रखंड मंत्री मदन मोहन गुप्ता, सह मंत्री शांतिलाल सैनी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पारीक, समाजसेवी दर्शनसिंह गुर्जर, राकेश बजरंगी, छैलबिहारी, दीपू चौबे, सनी गुप्ता, धर्मसिंह, लक्ष्मण, विष्णु चौबे, मोनू शर्मा, राजपाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...