पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Saini Samaj39s Mass Marriage Conference On 26 April

सैनी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 अप्रैल को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवाई माधोपुर|सैनी विकास संस्थान की जिला कार्यकारिणी, भामाशाहों एवं संस्थान के साधारण सदस्यों की जनरल मीटिंग सैनी छात्रावास में जिलाध्यक्ष भागचंद सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2019-20 में छात्रावास में नवीन आठ हॉल मय बरामदा, निशुल्क भामाशाह दूध योजना, छात्रावास के आवासीय छात्रों के राजकीय सेवा में चयनित परिणामों की संतोषजनक प्रगति रिपोर्ट मीटिंग में प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही बैठक में 26 अप्रैल आखातीज पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर सम्मेलन समिति का गठन किया गया। इसमें मुख्य संरक्षक छोटेलाल सैनी, संयोजक भागचंद सैनी और अध्यक्ष भवानीशंकर सैनी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष उमाशंकर सैनी ने संस्थान के बजट खर्च पर चर्चा की। बैठक में बिशनलाल, हंसराज, नानकराम, कमल, रामराज, मुकेश सैनी आदि मौजूद थे।

संपर्क पोर्टल समीक्षा बैठक कल

सवाई माधोपुर| मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के क्रम में सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा के लिए कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में 16 मार्च से प्रत्येक सोमवार को सुबह 11.45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...